लोहरदगा: लोहरदगा में आदिवासी कर्मचारी समिति ने उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से की मुलाकात, समन्वय पर जताई प्रतिबद्धता
लोहरदगा में आदिवासी कर्मचारी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे नव- प्रतिस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से शिष्टाचार मुलाकात करने उनके कार्यालय पहुंचा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।