इस्लामनगर अलीगंज: कुर्की और इश्तहार वारंट में मसरहंडी से 2 आरोपी किए गए गिरफ्तार
गरही थाना पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की मध्य रात्रि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष बिपिन चंद्र पलटा के नेतृत्व में की गई।थाना की पुलिस ने मंगलवार को 5 बजे बताया कि मसरहंडी निवासी ललू यादव को कुर्की वारंट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं शुकदेव मांझी को इश्तहार वारंट के मामले में पकड़ा गया।