इंदरगढ़: सेवड़ा नगर में निर्माण सामग्री की दुकान में विद्युत दोष से आग, 15 लाख का नुकसान, थाने में आवेदन
सेवड़ा नगर के बसंत गार्डन के पास स्थित न्यू गुप्ता बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में गुरुवार रात आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दुकान संचालक अनंत कुमार गुप्ता ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि वह गुरुवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 4 बजे दुकान मालिक मुकेश चौधरी ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना पर अनंत गुप्ता भाई के साथ मौके पर पहुंचे।