पुनासा: कांग्रेस ने नगर परिषद घेरा, 230 रुपए से 100 रुपए करने की मांग के साथ 3 दिन का अल्टीमेटम दिया
मूंदी नगर में पेयजल संकट और बढ़े हुए नल टैक्स के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान नगर परिषद की पेयजल व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की गई। परिषद कार्यालय के घेराव के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह ने ढपली बजाकर विरोध जताया।