🚨 मदनपुर में GT रोड पर बड़ा हादसा टला! 18 चक्का ट्रेलर से लोहे के भारी-भरकम कॉइल सड़क पर गिरे, मची अफरा-तफरी
गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, वरना हो सकता था बड़ा हादसा; मौके पर जुटी लोगों की भारी भीड़।
औरंगाबाद। जिले के मदनपुर मुख्य बाजार गेट के सामने GT रोड पर शनिवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोहे के तार के बड़े-बड़े बंडलों से लदे 18 चक्का ट्रेलर से अचानक 3-4 भारी-भरकम कॉइल अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोहे के विशाल कॉइल GT रोड पर बिखरे पड़े हैं और उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। गनीमत रही कि जिस समय कॉइल सड़क पर गिरे, उस दौरान पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
घटना के बाद GT रोड पर कुछ देर के लिए जाम और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।
इस घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों पर लदे सामान की सुरक्षित ढुलाई और उचित तरीके से बंधाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।#BharatCrimeLiveNews #BreakingNews #Madanpur #AurangabadBihar #GTरोड #GTroad #सड़कहादसा #बड़ाहादसा_टला #ट्रेलर_हादसा #IronCoil #HeavyVehicle #TrafficUpdate #MadanpurNews #BiharNews #ViralVideo #RoadSafety #औरंगाबाद_न्यूज
Rafiganj, Aurangabad | Oct 31, 2026