बैतूल नगर: बैतूल: माचना नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिले में बढ़ती हिंसा से चिंता
बैतूल शहर से एक बार फिर दिल दहला देने वाली चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। मामला गंज थाना क्षेत्र के माचन नगर का है, जहां शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि दीपक जावलकर और स्वप्निल सूर्रे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।