Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image
image

◆◆ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर दिया महत्त्वपूर्ण निदेश* छपरा, 15 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, विकास कार्यों, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ◆ प्रत्येक प्रखंड में पूर्व निर्धारित दो-दो पंचायतों सहित कुल 40 पंचायतों में दिनांक 16 जून को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि पूर्व में प्राप्त आवेदनों के संबंध में आवेदकों को उनके मामलों के निष्पादन की स्थिति से अवगत कराया जाए तथा नए आवेदनों को भी शिविर में प्राप्त कर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ◆ जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16, 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में "प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर" का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी सहित अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। ◆ न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट एवं अन्य आवश्यक प्रतिवेदन न्यायालय में दाखिल करने का निर्देश दिया। ◆ विभिन्न विभागों द्वारा निर्गत महत्वपूर्ण पत्रों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संबंधित संचिकाएं शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ◆ अभियान बसेरा के अंतर्गत वास भूमि की बंदोबस्ती की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को पात्र परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने इसे सरकार की प्राथमिकता वाली योजना बताते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। ◆ जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को आपदा संपूर्ति पोर्टल पर परिवार सूची को अद्यतन करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करने के लिए अद्यतन डाटा अत्यंत आवश्यक है। ◆ जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ सड़कों पर संभावित जलजमाव वाले स्थलों की सूची तैयार करने तथा वहां जलनिकासी हेतु नाला निर्माण अथवा अन्य आवश्यक व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। ◆ बाढ़ सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों के अंतर्गत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को तटबंधों के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों के लिए विस्तृत संचार योजना (Communication Plan) तैयार कर जिला आपदा शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ◆ एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) की रोकथाम एवं जनजागरूकता अभियान की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग को संध्या चौपाल के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में स्लोगन लेखन एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, जीविका समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा आईसीडीएस को आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया। ◆ जिला उद्योग केंद्र परिसर में शीघ्र टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित कर क्रियाशील बनाने के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्थानीय उद्यमियों एवं युवाओं को तकनीकी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। ◆ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सारण जिला के कुल 1,15,380 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी शेष है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत सचिवों, विकास मित्रों एवं अन्य संबंधित कर्मियों के माध्यम से अभियान चलाकर शेष जीवन प्रमाणीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ◆ जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। ◆ बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), सिविल सर्जन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। #coordinationmeeting #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

7 views | Saharsa, Bihar | Jun 15, 2026
◆◆ *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर दिया महत्त्वपूर्ण निदेश* छपरा, 15 जून 2026 ◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, विकास कार्यों, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ◆ प्रत्येक प्रखंड में पूर्व निर्धारित दो-दो पंचायतों सहित कुल 40 पंचायतों में दिनांक 16 जून को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि पूर्व में प्राप्त आवेदनों के संबंध में आवेदकों को उनके मामलों के निष्पादन की स्थिति से अवगत कराया जाए तथा नए आवेदनों को भी शिविर में प्राप्त कर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ◆ जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16, 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में "प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर" का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में योजनाओं से संबंधित आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी सहित अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। ◆ न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से स्टेटमेंट ऑफ फैक्ट एवं अन्य आवश्यक प्रतिवेदन न्यायालय में दाखिल करने का निर्देश दिया। ◆ विभिन्न विभागों द्वारा निर्गत महत्वपूर्ण पत्रों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संबंधित संचिकाएं शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ◆ अभियान बसेरा के अंतर्गत वास भूमि की बंदोबस्ती की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को पात्र परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने इसे सरकार की प्राथमिकता वाली योजना बताते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। ◆ जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को आपदा संपूर्ति पोर्टल पर परिवार सूची को अद्यतन करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करने के लिए अद्यतन डाटा अत्यंत आवश्यक है। ◆ जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने अधीनस्थ सड़कों पर संभावित जलजमाव वाले स्थलों की सूची तैयार करने तथा वहां जलनिकासी हेतु नाला निर्माण अथवा अन्य आवश्यक व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। ◆ बाढ़ सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों के अंतर्गत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को तटबंधों के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों के लिए विस्तृत संचार योजना (Communication Plan) तैयार कर जिला आपदा शाखा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ◆ एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) की रोकथाम एवं जनजागरूकता अभियान की भी समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग को संध्या चौपाल के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में स्लोगन लेखन एवं अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, जीविका समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा आईसीडीएस को आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर अभिभावकों को जागरूक करने का निर्देश दिया। ◆ जिला उद्योग केंद्र परिसर में शीघ्र टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित कर क्रियाशील बनाने के लिए महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, ताकि स्थानीय उद्यमियों एवं युवाओं को तकनीकी सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। ◆ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत सारण जिला के कुल 1,15,380 लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण अभी शेष है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत सचिवों, विकास मित्रों एवं अन्य संबंधित कर्मियों के माध्यम से अभियान चलाकर शेष जीवन प्रमाणीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ◆ जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। ◆ बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), सिविल सर्जन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। #coordinationmeeting #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar - Saharsa News