मेड़ता: नागौर से मेड़ता सिटी के बीच की नहरी पाइप लाइन में आया लीकेज, अगले 2 दिन मेड़ता शहर में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
Merta, Nagaur | Apr 13, 2024 मेड़ता सिटी।जलापूर्ति को लेकर मेड़ता शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक जरूरी सूचना है। अगले दो दिनों तक जलापूर्ति बाधित और प्रभावित रहने वाली है, क्योंकि नागौर से मेड़ता आने वाली मुख्य लाइन में लीकेज हो गया है। उसे दुरूस्त करने के बाद आपूर्ति देने की वजह से दो दिन की जलापूर्ति बाधित रहेगी।