मेड़ता: मेड़ता सिटी में आवश्यक रखरखाव के चलते हुए 4 घंटे रहेगी बिजली कटौती, शहर के कई इलाके रहेंगे प्रभावित
Merta, Nagaur | Apr 12, 2024 बिजली कटौती से जुड़ी एक जरूरी खबर है। मेड़ता क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में कल कल सुबह 4 घंटे तक पावर कट रहेगा, क्योंकि सुबह 7 से 11 बजे तक डिस्कॉम की ओर से जरूरी मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा और इस अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति कट रहेगी।डिस्कॉम के सहायक अभियंता कैलाशचंद जैन ने बताया कि कल यानी शुक्रवार को सुबह 7 से 11 बजे कटौती रहेगी।