मेड़ता: मेड़ता सिटी में विद्युत डिस्कॉम के आवश्यक रखरखाव के चलते हुए कल 4 घंटे रहेगी बिजली कटौती
Merta, Nagaur | Apr 13, 2024 मेड़ता सिटी ।बिजली कटौती से जुड़ी एक जरूरी खबर है। मेड़ता क्षेत्र के हिरणखुरी GSS से निकलने वाले सभी फीडरों और एक दर्जन से ज्यादा शहरी, कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में कल सुबह 4 घंटे तक पावर कट रहेगा, क्योंकि सुबह 7 से 11 बजे तक डिस्कॉम की ओर से GSS में जरूरी मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा ।डिस्कॉम के मेड़ता सहायक अभियंता कैलाशचंद ने जानकारी दी।