मेड़ता: पार्षद महेंद्र भाकर ने वार्ड नंबर 39 में चल रही विकास कार्यों का किया निरीक्षण ,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Merta, Nagaur | Apr 12, 2024 मेड़ता नगर पालिका के पार्षद महेंद्र भाकर ने वार्ड नंबर 39 में 25 लाख रुपए की लागत से बन रही पेवर सड़क, डामरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर ठेकेदार राजू बेड़ा ने बताया कि अध्यक्ष गौतम टाक व ईओ अधिकारी पवन मीणा के निर्देशानुसार सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। पार्षद महेंद्र भाकर ने बताया की शहर में चहुमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।