हसपुरा: अनुरक्षक के बकाया मानदेय की राशि को लेकर वार्ड संघ ने ब्लॉक कैम्पस के मंदिर परिसर में की बैठक, मांगों को लेकर धरना देंगे
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित शिव मंदिर के परिसर में रविवार को वार्ड संघ के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में अनुरक्षक का मानदेय बकाया राशि को लेकर पटना के गर्दनीबाग में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए निर्णय लिया।गुडु पासवान ने कहा 6 अक्टूबर को धरना में वार्ड अनुरक्षक शामिल होंगे।