निघासन: सिंगाही कस्बे में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, एसडीएम ने दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। एसडीएम निघासन राजीव निगम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिंगाही क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मिट्टी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ी गईं।