आबू रोड: आबूरोंड के किवरली मानसरोवर के सामने सड़क से अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी इनोवा कार, चालक की मौत
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया,जहां तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा पलटी। हादसा किवरली मानसरोवर के सामने हुआ बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार में चालक बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई