श्योपुर: सेना के सम्मान में जयहिंद तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिला कांग्रेस कमेटी ने किया आयोजन
श्योपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस ने बुधवार को शाम 6 बजे जयहिंद तिरंगा यात्रा निकालकर ऑपरेशन की विजय का श्रेय वीर सैनिकों को दिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने बताया कि, हमारे देश की वीर सहस्त्र सेना ने बहादुरी से पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर की कार्यवाही दौरान रणनीतिक दक्षता पूर्ण कौशल से करारा जवाब देकर अपना शौर्य दिखाया है।