श्योपुर: 12 गांव की बावड़ी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम पंचकुंडीय महायज्ञ का आगाज, 5 जून को पूर्णाहुति
श्योपुर। भोगिका-मानपुर हाइवे पर स्थित 12 गांव की बावड़ी के हनुमान मंदिर पर आयोजित किए जा रहे श्रीराम पंचकुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार दोपहर 12 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। क्षेत्र की खुशहाली और अच्छे संवत की कामना के साथ आयोजित होने वाले इस धार्मिक समागम में 5 जून को गंगा दशहरा पर पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा।