श्योपुर: सूख रहे शहर के बंजारा डैम को गहरीकरण और जीर्णोद्धार की दरकार, प्रशासन उदासीन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
श्योपुर। शहर की विरासत, शहर की पहचान और शहर के भू-जलस्तर को बढ़ाने में सहायक सीप नदी का बंजारा डैम अब सूख रहा है। इस स्थिति का जायजा लेने बुधवार को दोपहर 02 बजे पब्लिक एप की टीम बंजारा डैम पहुंची। यहा देखने में आया कि, वर्तमान में बंजारा डैम में पानी लगातार कम हो रहा है, वहीं इसमें बहकर आने वाली मिट्टी भर गई है, जिसके चलते इसकी गहराई कम हो रही है।