श्योपुर: भैंस से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, मानपुर पुलिस जांच में जुटी
मानपुर थाना क्षेत्र के बावड़ी और चौपना गांव के बीच मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक दुखद हादसा हुआ। बाइक पर सवार दो युवक बीच सड़क पर अचानक आई भैंस से टकरा गए, जिससे दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिन्होंने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।