श्योपुर: मध्यान्ह भोजन को ठेके पर देने के मामले को लेकर महिला समूह ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट पर आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे प्रांतीय महिला स्वसहायता समूह संगठन ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया को सौंपा हैं, जिसमे मांग की गई कि आंगनबाडी, स्कूल पर खाना पकाकर खिलाने वाले स्वसहायता समूह के खिलाफ जनपद शिक्षा केन्द्र जारी जारी आदेश निरस्त किया जाये।