श्योपुर: कलेक्टर-एसपी ने किया पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्ट्रांगरूम का निरीक्षण, ईवीएम मशीनों का भौतिक सत्यापन
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्थानीय निर्वाचन की ईव्हीएम मशीनों का मंगलवार को दोपहर 2 बजे पाॅलीटेक्निक काॅलेज पहुंचकर स्ट्रांगरूम में भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन संजय जैन, एसडीओपी राजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे