डिंडौरी: शहपुरा विधायक गजबाहर गांव में रंगमंच निर्माण के भूमि पूजन में हुए शामिल, ग्रामीणों की सुनी समस्या
गजबाहर गांव में 2 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले रंग मंच के भूमि पूजन कार्यक्रम में शहपुरा विधायक शामिल हुए और ग्रामीणों की समस्या सुनी । गौरतलब है कि शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शनिवार सुबह 8:45 पर सोशल मीडिया वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया ।