कांके: विधानसभा क्षेत्र में चोरी का खुलासा, ज्वेलरी दुकान संचालक समेत 4 गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 1, 2026 *रांची :* रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोरिया टोली में एक बंद घर में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने इस मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलरी दुकान संचालक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से भारी मात्रा में सोना, नकद रुपये और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।