लखीसराय: सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी
रविवार पूर्वाह्न 7 बजे सिविल सर्जन डॉक्टर जयप्रकाश सिंह द्वारा सदर अस्पताल लखीसराय परिसर का औचक निरीक्षण किया गया.अस्पताल के पीछे गंदगी एवं कीचड़ पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए सफाई पर्यवेक्षक को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा सफाई संवेदक पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई. इमरजेंसी वार्ड एवं प्रसूता वार्ड का भी निरीक्षण किया गया.