कोंडागांव: SAGES जामकोट पारा की छात्राओं ने ITBP 29वीं वाहिनी कोंडागांव के जवानों को बांधा रक्षा सूत्र
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा, कोंडागांव के छात्र-छात्राओं ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे ITBP 29वीं वाहिनी कैंप पहुंचकर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। विद्यार्थियों ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।