सिसई: समल गांव में असरो मोड़ के पास अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर वन विभाग ने किया जब्त
Sisai, Gumla | Jun 3, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ओलमुंडा पंचायत के समल गांव में असरो मोड़ के पास से वन विभाग के द्वारा अवैध पत्थरो से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है।इस बारे में वनरक्षी सुनील उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को गश्ती के दौरान जब वे और उनके सहयोगी समल गांव में असरो मोड़ के पास पहुंचे।एक अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर दिखा जिसे वन विभाग के द्वारा जब्त कर लिया गया।