कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार, आयुष विभाग की गठित टीमों द्वारा कराहल क्षेत्र की सहरिया बाहुल्य बस्तियों में लगातार फॉलोअप जारी है। इसी क्रम में आज पुनः विभाग की टीमों ने विभिन्न सहरानों में भ्रमण कर रोगियों का फॉलोअप किया एवं उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।