चाईबासा: चाईबासा में योजनाओं की समीक्षा बैठक, डीसी मनीष कुमार ने कहा - हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे
पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।