मुरैना नगर: मुरैना में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 2 दिन में 32 हीटर ज़ब्त, 135 से ज़्यादा लोगों पर कार्रवाई
मुरैना विद्युत विभाग द्वारा शहर और जिले में इस समय हीटर जपती एवं अवैध कनेक्शन धारी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है,जिसके तहत शहर जोन में टीम द्वारा दुर्गापुरी कॉलोनी,अहमदनगर एवं दत्तपुरा इलाके में कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से अधिक हीटर जप्त किए,बीते दिन 6 हीटर पकडे थे।तो वही एक दर्जन से अधिक लोगों पर 135 की कार्रवाई की गई व 6 लाख बकाया राशि वसूली गई है।