मुरैना नगर: बल्ला का पुरा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर इलाज ना कराने लगाया आरोप
जोरा थाना क्षेत्र के बल्ला का पुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उसके शव को मुरैना पीएम हाउस के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है, वही मृत महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।