जलालाबाद: जलालाबाद में आशाओं का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी, अधिकारियों ने नहीं ली सुध
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया में आशा कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। 14 अक्टूबर से दर्जनों आशाएं राज्य कर्मचारी का दर्जा, निश्चित मानदेय, महंगाई भत्ता, बीमा, वार्षिक अवकाश और नियमित मासिक भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठी हैं.