लव मैरिज का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, अब शादी से इंकार #Lucknow #UttarPradesh #Aashiana #CrimeNews
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में तैनात ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी मुकेश यादव पर नर्सिंग छात्रा ने शादी का झांसा देकर पाँच वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 2019 में फेसबुक के ज़रिये दोनों की दोस्ती हुई थी। आरोप है कि सिपाही उसे लगातार लव मैरिज का भरोसा दिलाकर होटल ले जाता रहा। लेकिन हाल ही में जब सिपाही की शादी कहीं और तय हो गई, तो छात्रा ने आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि थाने के SSI ने उस पर समझौते का दबाव बनाया। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और जांच शुरू कर दी गई है।