झांसी: आयुक्त सभागार झाँसी में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 1 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 बैठक में उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग एस0 एन0 त्रिपाठी ने मंडल में लक्षित 01 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति के बारे में बताया कि झांसी मंडल में क्रियान्वित निर्माण कार्यों की कुल 648 परियोजनाएं लक्षित हैं। जिनमें से 379 परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 279 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।