झांसी: समथर नगर में ट्रैक्टरों द्वारा किया जा रहा मिट्टी का खनन, मामले को लेकर उपजिलाधिकारी बोले होगी कार्यवाही
Jhansi, Jhansi | Feb 27, 2024 समथर थाना क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है, या ये कहें कि स्थानीय पुलिस की सरपरस्ती में ही यह खेल खेला जा रहा है। मामले को लेकर एसडीएम मोठ, प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें मिट्टी के अवैध खनन की जानकारी नहीं है। अगर हो रहा है। तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।