झांसी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ के निवास पर पार्टी के सदस्यों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 भारतीय जनता पार्टी की सरकार के जुमलों से जनता अब ऊब चुकी है। महंगाई बेरोजगारी से आम जनमानस त्रस्त है। युवा एवं किसान परेशान है। हमें जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताना है। जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विश्वास जता रही है। इसका फायदा निश्चित रूप से हमें मिलेगा और हम भारी बहुमत के साथ लोकसभा में अपनी जीत दर्ज कराएंगे।