झांसी: मऊरानीपुर में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Feb 28, 2024 उत्तर प्रदेश में चल रही हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर आज मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के द्वारा मऊरानीपुर स्थित विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया।