जानसठ: थाना सीखेड़ा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना सिखेड़ा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार शाम 5:00 बजे पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशों पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधी के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी रवीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है