श्री गंगानगर: वृद्ध आश्रम में जिला विधिक सहायता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 1, 2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में महावीर इंटरनेशनल द्वारा वृद्धजन कल्याण दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम में विधिक सहायता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे किया गया। इस शिविर में वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कराई गई।