सुल्तानगंज: अजगैबीनाथ धाम में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, कांवरियों का फूलों से भव्य स्वागत
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बिहार सरकार की ओर से इतिहास में पहली बार अजगैबीनाथ मंदिर, उत्तरवाहिनी गंगा और कांवरिया पथ समेत प्रमुख स्थलों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर शिवभक्त कांवरियों का भव्य स्वागत किया गया। आसमान से बरसते फूलों ने पूरे मेला क्षेत्र को भक्ति