बुधवार की शाम साढ़े 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी को शामली के मोहल्ला पंसारियान में घर में घुसकर मारपीट करने और मुंह से हाथ की उंगली चबाकर अलग करने की वारदात प्रकाश में आई थी। प्रकरण में पीड़ित इमरान ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि वारदात में पंसारियान निवासी सलमान व भूरा नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।