तिजारा: भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी आग, अगले दिन मिला मजदूर का कंकाल, मशीन चलाने के लिए ऊपर चढ़ा था
Tijara, Alwar | May 14, 2026 भिवाड़ी की एक फाइबर कंपनी में बुधवार को आग लग गई थी। गुरुवार को मलबे में कंपनी के मजदूर का जला हुआ कंकाल दबा मिला। भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि कंपनी के प्रोडक्शन यूनिट में आग लगी थी। घटना के समय मजदूर ऊपर की तरफ बने स्ट्रक्चर पर चढ़कर काम कर रहा था और अचानक लगी आग की चपेट में आ गया। शव को मोर्चरी में रखवाया है।