सफीपुर: बिठूर-परियर पुलिया एक सप्ताह में पूरी होगी, एडीएम ने दिए निर्देश, ढिलाई पर जताई नाराजगी
Safipur, Unnao | Jul 22, 2026 उन्नाव के परियर में सावन और गंगा में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बुधवार को दोपहर 1 बजे अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौर और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने गंगा तट, बाढ़ राहत शिविरों और बिठूर-परियर मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क मरम्मत, रोशनी, बैरिकेडिंग और राहत शिविरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए