अमरपुर: बच्चा चोरी की अफवाह पर ग्रामीणों ने वृद्ध महिला को घेरा, करीब एक घंटे बाद सच्चाई सामने आई
Amarpur, Banka | Sep 16, 2026 बच्चा चोरी की अफवाह ने मचाई सनसनी! वृद्ध महिला को ग्रामीणों ने घेरा, करीब एक घंटे बाद खुला मामला अमरपुर। आनंदपुर नपटोलिया गांव में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बच्चा चोरी की अफवाह से अचानक हड़कंप मच गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही एक वृद्ध महिला बोरी लेकर एक घर के आसपास भटक रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने उस पर बच्चा चोरी का संदेह जताते हुए उसे पकड़ लिया।