जुलाना: राजकीय कन्या स्कूल जुलाना में जवाहर नवोदय स्कूल में दाखिले के लिए 374 छात्रों ने दी परीक्षा
Julana, Jind | Jan 20, 2024 जुलाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांचवी की कक्षा के छात्रों की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया की देखरेख में संपन्न हुई। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि खंड से 471 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए पंजीकरण किया था। जिनमें से 97 छात्र परीक्षा देने नही पहुंचे और 374 छात्रों ने परीक्षा दी।