जुलाना: हथवाला गांव में घर के बाहर मीटर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने किया सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज
Julana, Jind | Jan 18, 2024 हथवाला गांव में घर के बाहर मीटर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध,पुलिस ने किया सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज। जुलाना क्षेत्र के हथवाला गांव में बिजली कर्मचारी घर के बाहर मीटर लगाने के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और बिजली कर्मचारियों को बेरिंग ही लौटना पड़ा। बिजली निगम जेई पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए 35 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है