जुलाना: जुलाना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी दिन प्रतिदिन हो रही है मजबूत- नरेंद्र लाठर, कांग्रेस नेता
Julana, Jind | Jan 17, 2024 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेंद्र लाठर ने बुधवार को जुलाना में जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा के इतिहास में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे बेहतर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। लोगों को उनका शासनकाल याद आ रहा है।जिसकी बदौलत आज पूरे हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ जुलाना क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है।