तुलसीपुर: सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में गैसड़ी विधायक के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
1 मई गुरुवार को लगभग 1:00 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने गैसड़ी विधायक राकेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने करणी सेना को बैन करने की मांग की। प्रदर्शन में ओंकार पटेल,सफीकुल्लाह एवं सपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।