तुलसीपुर: तुलसीपुर थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमावर्ती बैंकों में पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग
1 मई गुरुवार 1 बजे थाना क्षेत्र तुलसीपुर के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के बैंकों में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई इस दौरान बैंक के अंदर एवं बाहर संधिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत जानकारी दी गई एवं बैंकों के सुरक्षा उपकरणों को चेक किया गया ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी ब्रीफ किया गया।