पहाड़ी: गोपालगढ़ में पंचायतीराज चुनाव और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का दिया संदेश
पंचायतीराज चुनाव-2026 एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोपालगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी दिनेश के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में सेक्टर का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। थानाधिकारी रामनरेश ने पुलिस टीम के साथ में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रविवार शाम 7बजे मिली जानकारी।