बक्सर: जिले में गेहूं खरीद शुरू, 6 किसानों से 28.900 एमटी की खरीद, 46 पैक्स व 4 व्यापार मंडल चयनित
Buxar, Buxar | Apr 3, 2026 जिले में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो गया है। इसी बीच प्रशासन ने गेहूं खरीद की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से जिले में कुल 46 पैक्स और 4 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है, जहां सरकारी दर पर गेहूं की खरीद की जा रही है।