सेन्हा: सेन्हा के महुआटोली में पुलिस की कार्रवाई, अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक नहीं दिखा सका कागजात
सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा चितरी डांडू पथ पर महुआटोली के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चितरी डांडू स्थित कोयल नदी से बालू लोड कर बक्सीडीपा की ओर जा रहा था।